उत्तराखंड में यहां भाजपा नेता की हादसे में मौत

समाचार शगुन उत्तराखंड 

देहरादून जिले की डोईवाला तहसील क्षेत्र के रहने वाले बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष मंदीप बजाज ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही जान चली गई। मंदीप बजाज के निधन पर बीजेपी के बड़े नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। जानकारी के मुताबिक हादसा लच्छीवाला पेट्रोल पंप के पीछे हुआ। बताया जा रहा है कि बीती शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे लच्छीवाला की साइड गए थे तभी वह अचानक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए और इस हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। डोईवाला निवासी भारत भूषण कौशल और गौरव मल्होत्रा ने बताया कि मंदीप बजाज बेहद मिलनसार व्यक्ति थे। मंदीप बजाज के भाई की जान भी सड़क हादसे में ही गई थी। मंदीप बजाज के निधन से पूरा समाज शोक में है। ऋषिकेश रोड मंदीप बजाज की संजय साइकिल वाले के नाम से पुरानी दुकान है। वहीं डोईवाला कोतवाली पुलिस के अनुसार  हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस को मौके पर भेजा गया था। पंचनामें के बाद पार्थिव शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मंदीप बजाज सुबह घूमने गए थे तभी हादसा हो गया।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement