हल्द्वानी के प्रतिष्ठित स्कूल के प्रधानाचार्य को निलंबित करने की मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, यह है मामला

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के काठगोदाम स्थित प्रतिष्ठित स्कूल में बने धार्मिक स्थल में प्रतिबंधित मांस पकाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में आज बुधवार 8 मई को स्टूडेंट यूनियन गर्जन सोसायटी एवं गौसेवकों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच करने, स्कूल के प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने व दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग उठाई गई है l उनका कहना था कि शिक्षा के मंदिर में मांस पकाना व‌ परोसना सरासर गलत है। ज्ञापन सौंपने वालों में सोसायटी के अध्यक्ष पंकज खत्री, जोगेन्द्र राणा जोगी, दीपांशु पोखरिया, पवन गुप्ता, भविष्य रावत, गौतम भोला, करन जायसवाल समेत तमाम लोग शामिल थे। गौरतलब है कि बीती 28 मई को गौसेवकों को सूचना मिली कि काठगोदाम स्थित शिक्षण संस्थान परिसर में बने धार्मिक स्थल में गौ मांस पकाए जाने की सूचना मिली थी। इसकी जानकारी तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट को दी गई। इस पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और पशु चिकित्सा व  फूड इंस्पेक्टर ने मांस के सैंपल एकत्र किए। यह सैंपल पुलिस को सौंपे गए। इधर गौसेवक जोगेंद्र राणा जोगी ने बताया कि जब इस बाबत काठगोदाम थानाध्यक्ष से जानकारी ली गई तो उन्होंने जानकारी दी कि सैंपल जांच के लिए ऋषिकेश भेजे गए थे, वहां जांच नहीं हो पाई। अब सैंपल हैदराबाद की निजी लैब में भेजे गए हैं। राणा ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Advertisement

 

 

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement