नैनीताल जिले में यहां महाविद्यालय की छत पर चढ़ गये छात्र, आत्मदाह की दी धमकी, दिनभर चला ड्रामा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दुचौड़ में
सिलेबस पूरा कराए बिना परीक्षा कराने से भड़के छात्र कालेज की छत पर चढ़ गये। इसे लेकर दिनभर महाविद्यालय में ड्रामा चलता रहा। उनका‌ कहना था कि महाविद्यालय में सुविधाओ की कमी है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक व राज्य सरकार पर भी महाविद्यालय की अनदेखी का आरोप लगाया। इस दौरान छात्रों ने पेट्रोल से आत्मदाह की चेतावनी भी दी। इससे कालेज प्रबंधन के हाथ -पांव फूल गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छात्र महासंघ उपाध्यक्ष सचिन फुलारा का कहना है कि महाविद्यालय में गरीब परिवार के छात्र पढ़ते हैं आते हैं, वे सिलेबस पूरा न होने से बाहर ट्यूशन लगाने पर मजबूर हैं, जिससे छात्रों व उनके परिजनों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। उन्होंने सिलेबस पूरा कराने के बाद ही परीक्षा कराने की मांग की।
Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement