हल्द्वानी के राज्य आंदोलनकारी को 14 साल की पेंशन एकसाथ मिली

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

जनपद नैनीताल के जिलाधिकारी के आदेश के पश्चात जनपद नैनीताल के उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी भास्कर चंद्र बृजवासी को मुख्य कोषाधिकारी नैनीताल एवं जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) जनपद नैनीताल की संस्तुति के पश्चात उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी पेंशन का 14 अक्टूबर 2010 से जिला प्रशासन नैनीताल द्वारा संपूर्ण भुगतान किया गया। जनपद नैनीताल के उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी भास्कर चंद्र बृजवासी द्वारा जून 2023 में जिलाधिकारी नैनीताल के समक्ष उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी पेंशन का भुगतान नहीं होने की शिकायत की थी। जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह द्वारा शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच मुख्य कोषाधिकारी नैनीताल तथा जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल जनपद नैनीताल से कराई गई और जांच आख्या तलब की गई। मुख्य कोषाधिकारी अधिकारी नैनीताल तथा जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल जनपद नैनीताल द्वारा राज्य आंदोलनकारी भास्कर चंद्र बृजवासी को 14 अक्टूबर 2010 से राज्य आंदोलनकारी पेंशन का भुगतान किए जाने की संस्तुति की गई। जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल जनपद (नैनीताल) एवं मुख्य कोषाधिकारी अधिकारी जनपद नैनीताल की संस्तुति के पश्चात उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी भास्कर चंद्र बृजवासी को प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय नैनीताल द्वारा जिलाधिकारी की अनुमति के बाद उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी पेंशन का भुगतान किया गया है। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी भास्कर चंद्र बृजवासी को आखिरकार जिलाधिकारी नैनीताल के हस्तक्षेप से 14 वर्ष के बाद संपूर्ण राज्य आंदोलनकारी पेंशन का भुगतान 14/10/ 2010 से किया गया। यह मामला जनपद नैनीताल का पहला मामला है जिसमें जनपद नैनीताल के उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी को संपूर्ण पेंशन का भुगतान शासनादेश की तिथि से किया गया है।

Advertisement

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement