हल्द्वानी: राजनैतिक दलों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षा के कड़े प्रबंध, सीसीटीवी कैमरे भी करेंगे निगरानी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल जिले में लोकसभा चुनाव कुशलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है। जिले की छः विधानसभाओं की सभी 1010 पोलिंग पार्टियां सकुशल मतदान कराने के बाद वापस स्ट्रांग रूम लौट गई है। पोलिंग पार्टियों का आने का सिलसिला 19 अप्रैल देर शाम से 20 अप्रैल की दोपहर तक चलता रहा। 993 पोलिंग टीमें देर रात को स्ट्रांग रूम पहुंच गई थी। जबकि दूरस्थ क्षेत्र की 17 मतदान टीमें 20 अप्रैल की सुबह स्ट्रांग रूम पहुंची। जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह एम बी पी जी डिग्री कालेज स्ट्रांग रूम में मौजूद रही। राजनैतिक दलों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को आज शनिवार 20 अप्रैल की सुबह सील किया गया। स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस की तैनाती की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा की जिले में लोक सभा चुनाव सुरक्षित और सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है। सभी पोलिंग पार्टियां सुरक्षित रूप से कलेक्शन सेंटर पहुंच चुकी है। ईवीएम मशीनों को जमा कराने के बाद मतदान में लगे सभी कार्मिक सुरक्षित रूप से वापस अपने गंतव्य जा चुके है। राजनैतिक दलों व उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को सील किया गया। स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए अर्द्धसैनिक बलों,पुलिस की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरा से सभी विधानसभा के स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी की जा रही है। इस दौरान व्यय प्रेक्षक टी शंकर, उपजिला निर्वाचन अधिकारी पीआर चौहान, एआरओ एपी बाजपेई, परितोष वर्मा, राहुल शाह, प्रमोद कुमार, रेखा कोहली, केएन गोस्वामी, उम्मीदवारों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Advertisement

 

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement