नैनीताल: जिला कारागार का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याएं सुनीं

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के सदस्य ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। मुख्य न्यायमूर्ति  उच्च न्यायालय उत्तराखंड श्रीमती ऋतु बहारी एवं माननीय कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल न्यायमूर्ति श्री मनोज तिवारी  के निर्देशानुसार 13 मार्च को श्रीमान सदस्य सचिव यूकेएसएलएसए श्री प्रदीप मणी त्रिपाठी ने जिला कारागार नैनीताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव महोदय द्वारा बंदीगण से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी गई । उन्होंने कारागार के अफसरों से वार्ता कर कारागार संचालन में आ रही आधारभूत समस्याओं एवं कारागार में एन.डी.पी. एस. अधिनियम के अंतर्गत प्रावधानित अपराधों से संबंधित मामलों में निरुद्ध बंदीगण की संख्या एवं व्यवस्था आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा कारागार स्थित पाकशाला, बंदी बैरक , ई प्रीजन कक्ष, फार्मेसी, कारागार स्थित विधिक सेवा केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया तथा जेल पी. एल.वी. द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई एवं कारागार में क्षमता से अधिक निरुद्ध बंदीगण ,जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उपरोक्त निरीक्षण के दौरान श्रीमान विशेष कर्त्तव्य अधिकारी श्री सैयद गुफरान, सचिव डी.एल.एस. ए.,नैनीताल श्रीमती बीनू गुल्यानी, प्रशिक्षु न्यायाधीशगण श्री नवीन राणा, सुश्री तान्या मिड्ढा, अधीक्षक कारागार श्री संजीव सिंह हयांकी, चीफ लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल श्री सोहन तिवारी और विद्वान रिटेनर अधिवक्ता श्रीमती बाला विदुषी उपस्थित थे।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement