टिकट न मिलने से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के भतीजे व कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता को मनाने पहुंचे विधायक

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

लोकसभा चुनाव के ऐन मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया के पार्टी छोड़ने की खबरें सामने आने‌ के बाद हल्द्वानी में राजनीतिक उथल-पुथल के कयास लगाए जा रहे हैं। मंगलवार की सुबह से ही सूत्रों के हवाले से खबर चल रही थी। पूर्व मुख्यमंत्री के भतीजे व कांग्रेस में तीन दशक से अधिक समय से सेवाएं दे रहे बल्यूटिया नैनीताल सीट से टिकट न मिलने के कारण खफा बताए जा रहे हैं। इस बीच मामला सुर्खियों में आने के बाद हल्द्वानी विधायक सुमित हदयेश बल्यूटिया के हल्द्वानी स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक बात हुई। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी बल्यूटिया का मान मनोव्वल करते रहे। उधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने किसी भी तरह का इस्तीफा मिलने से इंकार किया है।