भवाली मार्ग में खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की मौत

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी-भवाली नेशनल हाइवे में भूमियाधार के पास बाइक खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार भैंसियाछाना अल्मोड़ा निवासी पूरन सिंह व राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। बताया गया कि वे अपाची बाइक से बीती रात को हल्दानी आ रहे थे। इससे पहले हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों को खाई से बाहर निकाला और 108 से भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इनमें एक की मौत मौके पर ही हो गयी थी जबकि एक को स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर भवाली पुलिस ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement