मलिक का‌ बगीचा: अब मदरसे व नमाज पढ़ने वाले स्थल पर भी चलेगी जेसीबी

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी नगर निगम प्रशासन की ओर से मलिक का बगीचा में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है। रविवार को जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त करने के बाद सोमवार को भी टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया लेकिन टीम ने उनकी एक न सुनी। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय व‌ सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह की मौजूदगी में वहीं पास में एक भूखंड को भी कब्जा मुक्त कराया गया। इस भूमि को निगम ने कब्जे में ले लिया है। साथ ही तारबाड़ कराई जा रही है।‌ इस भूमि के आसपास बने मदरसे व नमाज पढ़ने वाले स्थान को‌ भी जल्द ध्वस्त किया जाएगा। इसके संकेत निगम अफसरों ने दिए हैं। मौके पर मौजूद नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि नोटिस जारी कर अवैध निर्माण ध्वस्त किया जाएगा।‌ अभियान के दौरान सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी समेत खासा पुलिस बल तैनात रहा।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement