प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिला नैनीताल की नगर इकाई हल्दूचौड़ में नयी कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया न्यू ईयर पर आरम्भ की गई। संगठन के जिला महांमत्री हर्षवर्द्धन पांडे ने हल्दूचौड़ इकाई में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस क्रम में सदस्यता अभियान समिति के मुखिया नंदकिशोर मिश्रा और हिमांशु धामी के साथ चलाये गये सदस्यता अभियान में व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिला महामंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि शाम तक चले सदस्यता अभियान में शामिल टीम ने 50 व्यापारियों को सदस्यता दिलाई । सदस्यता अभियान में नवीन सिंह, कैलाश पांडे, कमल पंवार, कुंदन पिलखवाल, दिनेश बिष्ट, सादाब, मनोज कुमार ,डीगर सिंह मेहता, कैलाश ततराड़ी , सूरज पांडे,भुवन चंद्र जोशी को जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन ने सदस्यता ग्रहण कराई। सदस्यता अभियान समिति ने 500 व्यापारियों की सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इनमें बेरीपडाव से गुमटी तक के व्यापारियों को सदस्यता दिलाई जाएगी। उसके उपरांत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होगी।
Related Posts
सड़क हादसे में शिक्षक संघ नेताओं समेत तीन की मौत
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाइवे पर कार के खाई में गिरने से अल्मोड़ा जिले के रहने…
कार्यदायी संस्था के अफसर पर होगी कार्रवाई, कमिश्नर ने शासन को भेजी रिपोर्ट
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी। नैनीताल शहर के रूसी बायपास मार्ग में निर्माणाधीन सीवर लाइन में लापरवाही बरतने तथा समय अंतर्गत…
कुमाऊं कमिश्नर ने एक गोदाम से 70 कुंतल पालीथिन पकड़ी, एक लाख का जुर्माना ठोका
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने रविवार को हल्द्वानी के रेलवे स्टेशन बाजार बनभुलपुरा…




