देवभूमि ट्रक ओनर्स वेलफेयर महासंघ की बैठक मंगलवार को ट्रांसपोर्टनगर में आयोजित की गई। जिसमें प्रशासन से सहयोग के लिए आभार प्रकट किया गया। मुख्य अतिथि के प्रतिनिधि के रूप में सीओ संगीता, एआरटीओ संदीप वर्मा एवं ट्रैफिक इंस्पेक्टर राकेश मेहरा उपस्थित रहे । महासंघ द्वारा कुछ समय पूर्व कमिश्नर दीपक रावत को अपनी समस्या के बारे में अवगत कराया था। जिसमें उनके द्वारा कुछ मिनिट्स बनवाए गए थे। इसके अलावा महासंघ द्वारा लगातार अंडरलोडिंग के मुहिम को सफल बनाने के लिए प्रयास करता रहा और इस बीच कुछ विसंगतियां पैदा होने लगी जिसमें आज महासंघ द्वारा फिर से प्रशासन का सहयोग लेकर वार्ता हुई जो व्यावहारिक बातें थी उन पर प्रशासन ने सहयोग करते हुए और समाधान निकलते हुए एआरटीओ और सीओ द्वारा रात्रि में भी सघन चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोडिंग करते हुए वाहनों को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा । रात्रि में जो गाड़ियां निकल रही है उसके लिए पुलिस प्रशासन ने सहयोग देने की बात कही है और हर चौकी थाने से महासंघ को सहयोग देकर ओवरलोडिंग की गाड़ियां रोकी जाएंगी, इसके लिए आश्वासन दिया गया। सभी ट्रक मालिकों एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने एकमत से यातायात नियमावली का पालन करने एवं ओवरलोड पर कढ़ाई से पालन करने का भरोसा दिलाया। अंत में महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियों का आभार प्रकट किया और समस्त ट्रक मालिकों एवं पदाधिकारी का भी आभार प्रकट किया । इस मौके पर दिनेश बिष्ट, प्रकाश रावल, महेश रावत, ललित सिंह रौतेला, ललित मोहन शर्मा, गिरीश मेलकानी, हरजीत सिंह चड्ढा नवीन मेलकानी, उमेश पांडे, बृजेश तिवारी, वीरेंद्र सिंह , धन सिंह तिवारी, डीके शर्मा, राजेश न्योलिया, गोविंद सिंह मेहरा, भगवान मेहरा, सौरभ मेहरा, राजेंद्र शर्मा, विमल कांडपाल, राकेश जोशी, सुभाष पांडे आदि उपस्थित थे।
Related Posts
डहरिया में महिला से छेड़छाड़ करने वाला सलीक अली गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित नीलांचल कॉलोनी (फेज-6, डहरिया) में एक महिला…
आखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ शाखा हल्द्वानी के पदाधिकारी बदले
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड आखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ शाखा हल्द्वानी की ओर से आज शुक्रवार 30…
रोडवेज के इस अधिकारी पर अभद्रता का आरोप, कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, तबादला न किया तो करेंगे आंदोलन
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड उत्तराखंड रोडवेज संयुक्त मोर्चा ने काठगोदाम डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी पर चालक…
