हल्द्वानी तिकोनिया स्थित जल संस्थान परिसर से लाखों की केबिल उड़ा ली गई। चोर परिसर से ट्यूबवेल की मोटर की केबिल को काटकर ले गये थे। इस मामले में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने पुलिस को तहरीर भी सौंपी थी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में स्थित जल संस्थान में चहारदीवारी होने के बावजूद लाखों का तार चोरी होने पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। इधर गुरुवार को पुलिस ने जल संस्थान पहुंच मौका मुआयना भी किया। सूत्रों के अनुसार चोरी में लिप्त चार लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है, जल्द ही इसका खुलासा होगा। परिसर में जहां चोरी हुई है वहां तार के अन्य बंडल भी रखें हैं। इनमें से एक बंडल से बड़ा हिस्सा काटकर चोर ले गये थे। चोरी की गई तार की कीमत पांच लाख रुपए बताई गई है।
Related Posts
हल्द्वानी में बीए की छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो बनाया, चार युवकों समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड हल्द्वानी में बीए की छात्रा के साथ चार लोगों ने एक साल में…
कुमाऊं कमिश्नर ने की जनसुनवाई, जमीन घोटाले के मामले में मासीवाला भाइयों को रकम लौटाने के दिए निर्देश
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आज शुक्रवार 28 जून…
कुमाऊं कमिश्नर ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अल्मोड़ा डीएम को दिए अनुपस्थित अफसर का वेतन रोकने के निर्देश
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को जनपद अल्मोडा की…
