हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर विशेष खेल सचिव मुख्यमंत्री व सचिव खेल अमित सिन्हा ने रुद्रपुर तथा हल्द्वानी में मिनी स्टेडियम व अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने यहां खेलों को लेकर मैदान का जायजा लिया। हल्द्वानी में फुटबॉल, ताइक्वांडो, खो खो, स्विमिंग, स्क्वैश आदि खेल होंगे। खेल सचिव ने आधारभूत संरचनाओं का जायजा लेने के साथ ही खिलाड़ियों, ऑफिशिएलों तथा प्रशिक्षकों के लिए आवास व्यवस्था के बारे में भी जाना। खेल सचिव ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों को कराकर राज्य में खेल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। खेल सचिव ने राष्ट्रीय खेलों को ध्यान में रखते हुए कुछ नए खेलों को भी शामिल करने की बात कही। वह खेल जिससे राज्य की पदक तालिका में स्थिति उन्नत हो सके ऐसे खेलों को भी शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर खेल सचिव के साथ सहायक निदेशक खेल राशिका सिद्दीकी, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, विनय जोशी, डीके सिंह, क्रिकेट प्रशिक्षक त्रिलोक सिहं जीना, श्याम भट्ट, मनीष वर्मा, बिमला रावत, दीपिका जोशी, दीप्ति जोशी, सोना, तनुजा, किरण मौर्य आदि मौजूद थे। इस दौरान खेल सचिव ने 19वें एशियन गेम्स में राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुकी जु–जुत्सु खिलाड़ी नव्या पांडे को सम्मानित किया।
Related Posts
देवभूमि में शर्मनाक घटना, पिता ने अपनी ही नाबालिग पुत्री से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
ख़बर शेयर करें – समाचार शगुन उत्तराखंड उत्तराखंड के ऋषिकेश से शर्मनाक घटना प्रकाश में आई है। यहां कलयुगी पिता…
आईएएस ने जनसुनवाई में जमीनी विवाद निपटाए, बागेश्वर तक से फरियादी पहुंचे
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शनिवार 26 सितंबर को हल्द्वानी स्थित कैम्प कार्यालय…
बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण के सुप्रीम फैसले से पहले आरपीएफ डीआईजी का दौरा
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड आज दिनांक 02.12.25 को हल्द्वानी रेल भूमि अतिक्रमण मामले मे दिनांक 02.12.2025 को…
