समाचार शगुन उत्तराखंड

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कल दिनांक 29 जुलाई, 2026 को राज्य के जनपदों में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने (ऑरेंज अलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गयी है। उक्त के मध्यनजर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोके जाने के उद्देश्य से दिनांक 29 जुलाई, 2026 (बुद्धवार) को चंपावत और बागेश्वर जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के संबंधित जिला प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं।




