शिक्षा निदेशक से मारपीट के मामले में विधायक व उनके समर्थकों पर मुकदमा दर्ज

समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षा निदेशालय में प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अजय नौडियाल ने इस मामले में रायपुर में तहरीर दी थी। उसी तहरीर का आधार पर पुलिस ने बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अजय नौडियाल ने तहरीर में विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके साथ आए लोगों पर कार्यालय में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अजय नौडियाल की तहरीर का अनुसार शनिवार 21 फरवरी दोपहर करीब 12.10 बजे विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों के साथ बिना सूचना के ननूरखेड़ा स्थित प्राथमिक शिक्षा निदेशालय पहुंचे और सीधे उनके कक्ष में प्रवेश कर गये‌।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here