मॉकड्रिल: गौला नदी में बाढ़ की सूचना, जिले भर में आपदा से निपटने को किया अभ्यास, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

भारी बारिश के कारण नैनीताल जिला मुख्यालय में आलमा कॉटेज क्षेत्र में भारी मलवा गिरने की सूचना प्रात: 9:11 पर जिला आपदा परिचालन केन्द्र को प्राप्त हुई। इसके तत्काल बाद बेतालघाट स्थित बधो में काली पहाड़ी से मलवा गिरने की सूचना तथा शहीद बलवंत मोटर मार्ग भी बंद हो गया है की सूचना प्राप्त हुई। इसके तत्काल बाद कालाढूंगी स्थित निहाल नदी में मोटर पुल क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। तत्काल बाद हल्द्वानी गौलापार क्षेत्र में गौला नदी में भूस्खलन भू कटाव की सूचना के अतिरिक्त इसी दौरान पांचवी घटना जिले में लालकुआं क्षेत्र में गौला नदी में बाढ़ आने की सूचना प्राप्त हुई। इन पांचों स्थानों में हुई घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिला आपदा परिचालन केन्द्र में आई आर एस प्रणाली को एक्टिवेट किया गया।तत्काल विभिन्न विभागों की टीम को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। पुलिस, एसडीआरएफ राजस्व,लोनिवि, सिंचाई,स्वास्थ्य विभाग,फायर, पेयजल विभाग की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।सभी घटना स्थलों में राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। पांचों घटना स्थलों में राहत एवं बचाव कार्य हेतु स्टेजिंग एरिया बनाकर संबंधित विभागों की ओर से राहत बचाव कार्य प्रारम्भ कराए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here