बड़ा हादसा टला, केदारनाथ जा रहे हेलीकाप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन डेस्क उत्तराखंड 
सड़क पर लैंडिंग के बाद हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते अचानक सड़क पर लैंड हो गया। रुद्रप्रयाग जनपद के बडासू क्षेत्र में हेलीकॉप्टर एकाएक सड़क पर उतारा गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई, बड़ा हादसा टल गया। हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा था, लेकिन रास्ते में आपात स्थिति के कारण पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को बडासू के पास सुरक्षित सड़क पर उतारा।प्रशासन और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। क्रिस्टल एविएशन कंपनी का हेली बताया जा रहा है। हेलिकॉप्टर ने बड़ासु हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी और टेकऑफ होते ही इमरजेंसी लैंडिंग सड़क पर करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर में पांच यात्री, पायलट और सह पायलट सवार थे। इससे सड़क पर खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *