जन गीतों के साथ याद किये गए खटीमा के शहीद.

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

राजकीय इंटर कालेज ढेला में आज उत्तराखंड आंदोलन के दौरान आज ही के दिन 1994 में खटीमा में शहीद आंदोलनकारियों को उस दौर के गीतों के साथ याद किया गया।प्रातःकालीन सभा में शहीदों के बाबत जानकारी देते हुए अंग्रेजी प्रवक्ता नवेंदु मठपाल ने कहा उत्तराखंड आंदोलन के दौरान 1 सितंबर 94 को खटीमा में
सली अहमद,परमजीत सिंह भगवान सिंह, प्रताप सिंह, धर्मानंद भट्ट, गोपी चंद्र, रामपाल सिंह ने उत्तराखंड राज्य के लिए शहादत दी.
स्कूली बच्चों की टीम ने मानसी करगेती,ममता बोरा,ममता अधिकारी,दिव्यांशी रावत,खुशी,दीक्षा के नेतृत्व में उस दौर में नरेंद्र सिंह नेगी,जहूर आलम, बल्ली सिंह चीमा,अतुल शर्मा द्वारा लिखे गए गीतों का सामूहिक वाचन भी किया।इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज जोशी,हरीश कुमार,नवेंदु मठपाल,महेंद्र आर्य, शैलेंद्र भट्ट,दिनेश निखुरपा,निधि हर्ष, जया बाफिला, उषा पवार, नरेश कुमार,संजीव कुमार,प्रदीप शर्मा, पदमा,हेमलता जोशी मौजूद रहे।