समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

कुमाऊं में लोनिवि के डिप्लोमा इंजीनियर्स के हड़ताल पर जाने से विकास कार्य प्रभावित होने के पूरे आसार हैं। अभी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार 23 मार्च से 900 से अधिक इंजीनियर हड़ताल पर हैं। सोमवार को हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास मैदान में इंजीनियरों ने कामकाज ठप कर धरना दिया। बताया कि शासन स्तर पर भी वार्ता चल रही है। इसमें भवाली महासंघ से जुड़े लोग भी शामिल रहे। इसमें सिंचाई, लघु सिंचाई आदि कार्यदाई संस्थाओं के इंजीनियर भी हड़ताल पर हैं।



