समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर में तैनात कानूनगो ( RK) मोहन सिंह को विजिलेंस में रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। लंबे समय से बाजपुर में तैनात कानूनगो मोहन सिंह की शिकायत विजिलेंस को मिल रही थी। जिसके बाद आज रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। अब आगे इन्हें हल्द्वानी ले जाकर मुकदमा लिखने की कार्रवाई की जाएगी।