समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
जनपद में तैनात *उप निरीक्षक ना0पु0 श्री रमेश सिंह नेगी* के निरीक्षक पद पर *पदोन्नत* होने के अवसर पर दिनांक 23.06.2026 को *नैनीताल पुलिस द्वारा हल्द्वानी में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।*
इस अवसर पर *एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा पदोन्नत उपनिरीक्षक के *कंधों पर स्टार अलंकृत* किए गए। श्री नेगी ने पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक पद पर नियुक्ति लेकर अपनी लंबी सेवा देने के उपरांत उन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नत प्राप्त हुई है, जिसके फलस्वरूप एसएसपी नैनीताल एवं समस्त पुलिस परिवार द्वारा उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए अग्रिम दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गई। पीपिंग सेरेमनी के दौरान *श्री अमित कुमार सैनी सीओ हल्द्वानी, श्री दान सिंह मेहता वाचक तथा अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मी* मौजूद रहे।



