उत्तराखंड: एक और भ्रष्टाचारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

समाचार शगुन उत्तराखंड 

पौड़ी जिले में विजिलेंस ने वन विभाग चाकीसैंण सेक्शन पाबौ रेंज के वन दारोगा को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। शिकायत पर विजिलेंस ने यह कार्रवाई की है। गौरतलब है कि बीते मार्च महीने में पैठाणी पौड़ी गढवाल में वन पंचायत पाबौ की सभा हुई थी। सभा में वन पंचायत के अन्तर्गत आने वाले गांवों के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों को मुर्गी व बकरी पालन आदि कार्यो को विभागीय अनुदान दिये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। शिकायतकर्ता ने बकरी पालन के लिए 50 हजार का अनुदान मांगा। विभाग ने उसके खाते में 50 हजार जमा कर दिये। इसी बीच, वन दरोगा हंसराज पंत ने शिकायतकर्ता से विभागीय अनुदान पास करवाने के एवज में रिश्वत मांगी। इसकी शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम ने आज मंगलवार 21 मई को वन दरोगा हंस राज को शिकायतकर्ता से 15,000 रूपये  की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here