समाचार शगुन उत्तराखंड
ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप और संजय नगर क्षेत्र में उनकी प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने नेताजी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को स्मरण किया। ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर 3 स्थित श्री दुर्गा मंदिर परिसर में स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने स्वतंत्रता संग्राम के समय थे। उन्होंने कहा कि नेताजी ने भारत की आजादी के लिए अद्वितीय साहस और नेतृत्व का परिचय दिया तथा आजाद हिंद फौज के माध्यम से देशवासियों में स्वतंत्रता की अलख जगाई। पूर्व विधायक ने युवाओं से नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने का आ“वान करते हुए कहा कि देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रसेवा उनके व्यक्तित्व की पहचान थी। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को नेताजी के आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भी नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने नेताजी के संघर्षमय जीवन, त्याग और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सच्चा राष्ट्रनायक बताया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर नेताजी को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वही इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, समाजसेवी शंकर चक्रवर्ती, मनमोहन सिंह, पार्षद सुशील मण्डल, पार्षद शुभमदास,संजीव गुप्ता, सुभाष स्वर्णकार,मनोज गुप्ता, केरू मण्डल, ललित सिंह विष्ट, सुकुमार अधिकारी, मनोजदास, रामकुमार गुप्ता, अशोक यादव, रमन विश्वास, राकेश दास, राजचक्रवर्ती, रोहित अधिकारी, शुभमनास, आशीष गुप्ता, विनय सिंह, सुमित निषाद, राहुल दास, राज गुप्ता, आकीष गंगवार, अशोक शाह, सोमपाल सैनी, बनवारी, रामचरन लाल आदि लोग मौजूद थे। वहीं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर आज पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में अनेक लोगों ने किच्छा बाईपास मार्ग पर संजयनगर वार्ड 11 में स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उनके साथ मनमोहन सिंह, पार्षद मानेन्द्र राय, विकास मल्लिक, अखिल विश्वास, ललित सिंह बिष्ट, असीत बाला, रंजीत तिवारी, देवानन्द स्वर्णकार, अरूण दास, भोपाल राय, अभिमन्यु साना, विश्वजीत ढ़ाली, दीपक, प्रियांशु तिवारी, अजीत विश्वास, मानिक विश्वास, भवदेव स्वर्णकार, तपन विश्वास, पारस ब़ढाई, डा. निप्पन विश्वास, कपिल, पियूष राय, विधान हालदार, राहुल सरकार व अमल मंडल आदि मौजूद थे।
वहीं रुद्रपुर के शहीद भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह प्रतिमा विधायक रहते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा अपनी विधायक निधि से स्थापित कराई गई थी। कार्यक्रम के दौरान ठुकराल ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण व बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि नेताजी का जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सर्वजीत सिंह छाता कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस का व्यक्तित्व और विचार आज भी देशभक्ति, साहस और आत्मसम्मान का संदेश देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नेताजी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में चेतन, नागेंद्र रेगिवार, प्रो.मनोज पाण्डेय, उमल चंद्र जोशी (पूर्व अध्यक्ष), ललित सिंह विष्ट, नीरज मेहरा, अभिषेक कोली, रोहित बोरा, पीयूष नागरकोटी, रंजना रावत, शिवांश जोशी, सौरभ शर्मा, सरजनी यादव, गंगीत सगाय, तेज ब्रकुस्क, राज किशोर, विकास कुमार, नेहा गोस्वामी, माही और सुखमीत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नेताजी के चित्र व प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नेताजी का जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उनकी विचारधारा आज भी युवाओं को देश के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देती है। अंत में सभी ने एक स्वर में नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की बात कही।



