हल्द्वानी: विश्व ओलंपिक दिवस पर हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता, ये रहे विजेता

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून के तत्वाधान में आज रविवार 23 जून को स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में प्रातः 10:00 बजे से विश्व ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में उप कीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल के नेतृत्व में जिला स्तरीय जूनियर ताइक्वांडो बालक व बालिका (उम्र अंडर-14, 16, 17) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 73 प्रतिभागियों ने भाग लिया। बालक वर्ग की प्रतियोगिता में विश्वजीत, हरीश ताकुली, प्रियांशु, मयंक पदक विजेता रहे जबकि बालिकाओं में कृतिका, दिशा, महिका, हर्षिता ने मेडल जीते। इस मौके पर रशिका सिद्दीकी प्रभारी उपनिदेशक खेल एवं सेवानिवृत्ति उपनिदेशक खेल सुरेश पांडे ने संयुक्त रूप से विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल, आयोजक रितिका जोशी, पूर्व भारतीय बॉक्सिंग टीम के कोच देवेंद्र भट्ट, किशोर पाल, त्रिलोक जीना, कमलेश तिवारी ,गोविंद लटवाल, विनय जोशी , मनीष वर्मा, देवेंद्र रावत, बिमला रावत, किरन मौर्य उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका नीतिश शर्मा, समीर खान, रोहित ,प्रांजल ,सचिन ने निभाई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *