समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले में 24 जनवरी को अच्छी खासी बर्फबारी हुई है। शुक्रवार की देर रात गागर में बर्फबारी से सड़क मार्ग बंद हो गया। सूचना पर उपजिलाधिकारी धारी अंशुल भट्ट मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से मार्ग खुलवाया। जिलाधिकारी ने सड़क, विद्युत, पेयजल समेत संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।



