आशा भोंसले का निधन, खामोश हो गई सदाबहार आवाज

समाचार शगुन डेस्क उत्तराखंड 

देश की दिग्गज और मशहूर गायिका आशा भोंसले का रविवार 12 अप्रैल को निधन हो गया है। शनिवार को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गायिका को थकान और सीने में संक्रमण की तकलीफ थी। फैंस आस लगाए बैठे थे कि उपचार के बाद वे स्वस्थ होकर लौटेंगी, मगर यह आस टूट गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कल सोमवार को उनकी मुंबई में ही अंत्येष्टि की जाएगी। उनके निधन से फिल्म जगत के साथ ही उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here