समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

आज दिनांक 09 /02/2026 सोमवार को डहरिया स्थित दी आनंदा एकेडमी में इन्टर हाउस वार्षिक खेल महोत्सव का रंगारंग समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, निर्देशिका दीक्षा बिष्ट, प्रधानाचार्या माया बिष्ट एवं उपप्रधानाचार्या सुष्मिता बगड़वाल द्वारा मशाल प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात स्वर्गीय विक्रम बिष्ट को समस्त आनंदा परिवार की ओर से भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। (जो इस ड्रिजल की शान थे और हमेशा रहेगें।) ड्रिजल विद्यालय का वार्षिक खेल कार्यक्रम है। जो हर वर्ष बच्चों के शारीरिक और मानसिक क्षमताओं के विकास, एकता की भावना तथा खेलों के प्रति रुचि को विकसित करने के लिए आयोजित किया जाता है । तत्पश्चात राष्ट्रीय मार्शल आर्ट खिलाड़ी एवं कोच सौरव गौड़ के नेतृत्व में विद्यालय के तायक्वोंडो व कराटे समूह के बच्चों ने कई हैरजअंगेज करतब दिखाए। तत्पश्चात सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने खेल के द्वारा सभी लोगों का मन मोह लिया। शिक्षक वर्ग से हाउस टीम लीडर्स प्राक्षी ओझा, बबीता परिहार, मीनाक्षी पंत एवं रिया सुयाल रही। टीमों में क्रमशः ब्लूपेंथर, किंग फिशर, मस्कीटीयर तथा फिनिक्स के मध्य चैंपियनशिप को लेकर कई प्रतियोगिताएँ हुई। ब्लूपेंथर का नेतृत्व हाउस कैप्टन आयुषी गुरुरानी तथा विनायक सिंह मेहता ने, किंगफिशर का नेतृत्व तन्मय मेहता तथा हार्दिका ढैला ने , मस्कटीयर का नेतृत्व हार्दिक नेगी तथा तपस्या ठाकुर ने फिनिक्स का नेतृत्व दीपेश कोश्यारी तथा नंदिनी शर्मा ने किया। प्रतियोगिता के अन्तिम चरण में खेल शिक्षिका ने अंकों के आधार पर चैम्पियनशिप की घोषणा की। सर्वाधिक अंकों के आधार पर ब्लू पैंथर 574 अंक को विजेता घोषित किया गया, क्रमशः द्वितीय स्थान पर किंगफिशर 540 अंक व तृतीय स्थान पर मस्कटीयर 490 अंक रहे और चौथे स्थान पर फिनिक्स 315 अंक पर रही। अंत में विद्यालय प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए खेलों की उपयोगिता व महत्व के बारे में जानकारी दी, तथा चैम्पियन टीम को ड्रिजल 2025-26 की ट्रॉफी सौंपकर सम्मानित किया। पिछले दो माह से चल रहे इस खेल महोत्सव की रुपरेखा का संचालन खेल शिक्षिका रीना गुरुरानी , दीया एवं उदित सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।
इस अवसर पर निर्देशिका दीक्षा बिष्ट, प्रधानाचार्या माया बिष्ट, उप प्रधानाचार्या सुष्मिता बगड़वाल व समस्त शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।



