गोरापड़ाव धौलाखेड़ा के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह नेगी के निधन पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने शोक जताया

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
    देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने गोरापड़ाव धौलाखेड़ा के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह नेगी के निधन पर शोक प्रकट किया है। हल्द्वानी स्थित प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि दिवंगत महेंद्र सिंह नेगी एक मिलनसार व्यक्ति होने के साथ साथ समाज के लिए काम करने वाले अच्छे समाज सेवी थे। शोक जताने वालों में गोरापड़ाव तीनपानी के अध्यक्ष उत्तम पंवार, नंदन सिंह चौहान,विनय चौहान,रमेश जोशी,डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट,जगमोहन चिलवाल,घनश्याम बिष्ट,भास्कर सुयाल,हरमोहन बिष्ट, दीपक रौतेला, माधो सिंह देवपा, गोपाल भट्ट,अविनाश गुप्ता, अजय कृष्ण गोयल, महामंत्री नेत्र बल्लभ जोशी, मनीष नौर्की, राजू मेहरा, कमल नेगी, चंदन नेगी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *