सड़क हादसे में घायल ट्रांजिट कैंप के युवक का पूर्व विधायक ने हाल जाना

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रूद्रपुर के‌ ट्रांजिट कैम्प निवासी एक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिसिटी अस्पताल भर्ती कराया गया है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना और परिजनों को सांत्वना दी। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप आजाद नगर निवासी राजीव कुमार पुत्र सुरेश राठौर विगत दिवस अपनी मौसी के निधन के बाद गांव जोठोली जा जा रहा था। बिलासपुर के पास धामनी में सड़क हादसे में राजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद राजीव को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। जहां से परिजन उसे मेडिसिटी अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना की जानकारी का मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना और उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान ठुकराल ने परिजनों से घटना की जानकारी लेकर उन्हें सांत्वना दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *