रुद्रपुर से कांवड़ लेने हरिद्वार गये शिवभक्त, समाजसेवी ठुकराल ने नारियल तोड़ किया रवाना

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

ऊधमसिंह नगर जिले में रुद्रपुर के रम्पुरा वार्ड-24 से पवित्र गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों को समाजसेवी संजय ठुकराल ने नारियल तोड़कर हरिद्वार के लिए रवाना किया। इस दौरान समाजसेवी ठुकराल ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लाखों शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपनी-अपनी मनोकामना के साथ भोले बाबा का जलाभिषेक करते हैं। इस मौके पर‌ माहौल भगवान शिव के जयकारों से गुंजायमान हो गया। डाक कांवड़ लेने के लिए रवाना होने वालों में पवन कोली, बंटी कोली, दीपक कोली, हरीश कोली, राजेश कोली, सूरज कोली, आकाश कोली, सनी कोली, शुभम चंद्र, राहुल कोली, अरुण चंद्र आदि शिव भक्त शामिल रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *