रोडवेज कर्मचारी इस दिन मुख्यमंत्री आवास तक निकालेंगे आक्रोश रैली, बस संचालन प्रभावित होने के आसार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की ओर से 20 दिसंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड से प्रातः 10:00 बजे मुख्यमंत्री आवास तक आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इस दौरान जिन कर्मचारियों को परिवहन निगम में काम करते हुए 10 वर्ष से अधिक हो गए हैं उनको माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार नियमितीकरण की प्रक्रिया में शामिल करने हेतु उत्तराखंड सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। रोडवेज कर्मचारी नेताओं ने रैली में नियमित कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, आउटसोर्स विशेष श्रेणी कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आन सिंह जीना ने‌ बताया कि प्रस्तावित रैली में प्रदेश भर से तमाम चालक परिचालकों के प्रतिभाग करेंगे‌ इसके चलते 75 फीसदी बस संचालन बाधित रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *