बारिश से नैनीताल जिले में 33 सड़कें बंद, हल्द्वानी के दमुवाढूंगा में बहे बाइक सवार दो युवक, बाल-बाल बचे, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। तमाम जिलों में स्कूल लगातार बंद चल रहे हैं। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इधर नैनीताल जिले में बारिश से 33 सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं आज रविवार सात जुलाई की सुबह दमुवाढूंगा में बाइक सवार दो युवक तेज बहाव में बह गए हालांकि वे बाल-बाल बचे। इधर कालाढूंगी चकलुवा में पुलिया टूटने की जानकारी मिली है। वहीं हल्द्वानी में लगातार जलभराव से निपटने के लिए प्रशासन की टीम जुटी हुई है। गौला व कोसी नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है।

https://youtu.be/URqnSkJYKLs?si=FcFJUS9a2s0wP0-2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *