भाजपा ने लोकतंत्र पर किया सीधा हमला: नीरज तिवारी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी।

देहरादून में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर चढ़ाई करने और नारेबाज़ी करने का असफल प्रयास किया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा कि यह घटना लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है और भाजपा की हताशा को स्पष्ट करती है। साफ है कि विकास कार्यों में विफल भाजपा अब जनता का ध्यान भटकाने के लिए गुंडागर्दी और षड्यंत्रों का सहारा ले रही है। बिहार में भी इसी तरह का षड्यंत्र रचा गया, जहां राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की “वोटर अधिकार यात्रा” से बौखलाई भाजपा ने अपने ही कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारे लगवाए। बाद में यह खुलासा हुआ कि वे कार्यकर्ता भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे से जुड़े हुए थे। यह स्पष्ट हो चुका है कि भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है। जनता से किए वादों को निभाने और विकास करने के बजाय, भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर रही है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र पर ऐसे हमलों का कड़ा विरोध करती है और जनता से अपील करती है कि इस षड्यंत्रकारी राजनीति को नकारें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *