भाजपा व कांग्रेस में मेयर टिकट को लेकर जोर आजमाइश

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी नगर निगम की मेयर सीट सामान्य होने के बाद भाजपा व कांग्रेस में सीट आवंटन को लेकर जोर आजमाइश चल रही है। कांग्रेस हल्द्वानी स्वराज आश्रम में मंथन कर ही है तो भाजपा से टिकट के लिए देहरादून में रायशुमारी चल रही है।

नगर निगम की सामान्य सीट होने के बाद भाजपा में ही नहीं कांग्रेस में भी जमकर सियासी घमासान चल रहा है। आज मंगलवार को कांग्रेस के स्वराज आश्रम में निकाय चुनाव प्रभारी गोविंद सिंह कुंजवाल के समक्ष मेयर के दावेदारों और पार्षद के दावेदारों से राय शुमारी का दौर शुरू हुआ जिसमें कांग्रेस के मेयर के दावेदार अपने-अपने समर्थकों के साथ जमकर नारेबाजी करते हुए नजर आए। हल्द्वानी में जहां विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पार्टी जिस किसी व्यक्ति को टिकट देगी पूरे कार्यकर्ता और वह स्वयं दिलो जान से उस व्यक्ति को चुनाव लड़ा कर हल्द्वानी नगर निगम का मेयर बनायेंगे। वहीं कांग्रेस से प्रबल दावेदार पूर्व दर्जा राज्य मंत्री व राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी ने मेयर पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी की है बड़ी संख्या में स्वराज आश्रम पहुंचे ललित ने अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके लंबे समय का संघर्ष आज पूरा होता दिख रहा है उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह आश्वस्त हैं कि टिकट उन्हीं को मिलेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here