मेडिकल कैंप में टैक्सी चालकों का स्वास्थ्य जांचा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

*सड़क सुरक्षा माह के तहत नैनीताल पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम,*

*एसपी हल्द्वानी ने टैक्सी चालकों के लिए मेडिकल कैंप का किया आयोजन*

*टैक्सी चालकों का कराया स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण साथ ही यातायात नियमों के संबंध में किया जागरूक

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार यातायात दुर्घटनाओं में प्रभावी रोकथाम लगाने हेतु प्रदेश में 16 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। *एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा सभी थाना/यातायात प्रभारियों को अपने–अपने क्षेत्र में यातायात जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने के सख्त निर्देश दिए गए है।

उक्त अभियान के तहत डॉ0 जगदीश चन्द्र एसपी नैनीताल के पर्यवेक्षण में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

यातायात जागरूकता माह में सार्थक परिणाम हासिल करने की दिशा में आज दिनांक 22.01.2026 को

मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी ने यातायात पुलिस एवं प्रवर्तन विभाग की सहभागिता से भोटिया पड़ाव टैक्सी स्टैंड पर आयोजित मेडिकल कैंप में प्रतिभाग किया गया। मेडिकल कैंप में टैक्सी चालकों, मालिकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया। एसपी हल्द्वानी द्वारा सभी उपस्थित चालकों और टैक्सी मालिकों को सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु आवश्यक सुरक्षा मापदंडों को अपनाए जाने हेतु प्रेरित किया गया। वाहनों की भौतिक स्थिति दुरुस्त करने तथा यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गई। इसी दौरान टीमों द्वारा First Responder का demo भी दिया गया। कैंप के दौरान अरविंद पांडे RTO प्रवर्तन, श्री गुरुदेव RTO प्रशासन, श्री महेश चंद्रा प्रभारी निरीक्षक यातायात हल्द्वानी*, टैक्सी यूनियन के महेश पांडे, भारत भूषण, मनोज भट्ट, श्याम सिंह अधिकारी, शंकर, प्रशांत नेगी आदि मौजूद रहे। इसी के साथ ही सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत श्री मनोज नयाल थानाध्यक्ष तल्लीताल के नेतृत्व में ASI अंजुला जॉन व पुलिस टीम द्वारा डांट चौराहा तल्लीताल मे यातायात नियमों के प्रति स्थानीय लोगों/पर्यटकों को जागरुक किया गया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here