इस महिला पुलिस अफसर को स्थानांतरण पर दी भावभीनी विदाई

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

एसपी/ क्षेत्राधिकारी लालकुआं का एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई,*

*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने अग्रिम दायित्व के लिए दी शुभकामनाएं,*

*एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0* द्वारा *एसपी/क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल* का एसपी विजिलेंस /सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।
विदाई समारोह के दौरान *SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा कार्य के प्रति उनके समर्पण तथा बेहतर कार्य कुशलता की प्रशंसा करते हुए नवीन तैनाती तथा अग्रिम दायित्व हेतु शुभकामनाएं दी गई।

*श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल* अक्टूबर 2024 से जनपद में नियुक्ति के दौरान *क्षेत्राधिकारी लालकुआं तथा क्षेत्राधिकारी भवाली* के पद पर तैनात रही। उनके द्वारा कई महत्वपूर्ण मामलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल, एसपी दूरसंचार श्री रेवाधर मठपाल, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गोपाल सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडे, सीएफओ श्री गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नैनीताल श्री हरकेश सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिसूचना श्रीमती मीना पांडे, थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री विमल मिश्रा, प्रधान लिपिक, वाचक, आंकिक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here