पुलिस की ताबड़तोड़ चेकिंग, पांच संदिग्ध गिरफ्तार, 11 के चालान

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

आमजन की सुरक्षा / कानून व्यवस्था के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस ने तड़के चलाया आकस्मिक चैकिंग अभियान*

पुलिस मुख्यालय देहरादून से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में *SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* के निर्देशन में आमजन की सुरक्षा, सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा आज तड़के आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नैनीताल पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ चैकिंग की गई। इस दौरान विभिन्न थानों द्वारा *कुल 1302 लोगों तथा 574 वाहनों को चैक किया गया।*
*संदिग्ध घूम रहे 05 लोगों को गिरफ्तार तथा 11 लोगों को विरूद्ध पुलिस एक्ट के चालानी कार्यवाही की गई।* वाहन चैकिंग के दौरान *कुल 35 वाहनों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।*

पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में नैनीताल सर्किल तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में हल्द्वानी सर्किल के समस्त थानों में गठित टीमों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में बस स्टेशन, थाना क्षेत्र के बैरियरो, राष्ट्रीय राजमार्गों, लिंक सड़क मार्गों के साथ संवेदनशील स्थानों अंतरराज्यीय/ अन्तर्जनपदीय बैरियरों पर सघन चैकिंग की गई।

गठित पुलिस टीमों द्वारा चैकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन, व्यक्तियों, मादक पदार्थों की तस्करी,अवैध हथियारों, प्रतिबंधित वस्तुओं तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने हेतु चलाए गए सघन तलाशी ली गई।
इस दौरान सभी पुलिस उपाधीक्षक तथा थाना प्रभारियों द्वारा स्वयं चैकिंग अभियान को लीड किया गया।

नैनीताल पुलिस आमजन की सुरक्षा तथा सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है, तथा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान सहयोग करें।
किसी भी संदिग्ध व्यक्ति व गतिविधि की सूचना नजदीकी पुलिस थाने, पुलिस कंट्रोल रूम, डायल 112 में दें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here