कुसुमखेड़ा, राजपुरा, रामपुर रोड के तीन वारंटी गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चला अभियान,*

*कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा 03 तथा भीमताल पुलिस ने 01 वारंटी को किया गिरफ्तार,*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा मा0 न्यायालय से जारी आदेशिकाओं के शत प्रतिशत तामील तथा फरार/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाकर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए है।

उक्त के क्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के मार्गदर्शन अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण में एवं *प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय में प्रचलित विभिन्न मामलों में तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।

*गिरफ्तार वारण्टी*
(1) नितिन निवासी वार्ड नं0- 13, राजपुरा थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल, उम्र- 24 वर्ष सम्बन्धित फौ0 वाद सं0- 3693/2022 धारा 138 एन0आई0 एक्ट,
(2) गिरीश चन्द्र सनवाल निवासी मानपुर उत्तर कृष्णा कॉलोनी रामपुर रोड़, हल्द्वानी, जिला नैनीताल, उम्र- 51 वर्ष, सम्बन्धित फौ0वा0सं0- 16/2025 धारा 125(3) सीआरपीसी,
(3) चेतन आर्या निवासी नारायण नगर कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी, जिला नैनीताल, उम्र- 31 वर्ष, सम्बन्धित क्रिमिनल केस नं0- 201/2021 धारा 379/411 भादवि,

*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 उ0नि0 कृष्ण गिरी
2- उ0नि0 मनोज कुमार
3- अ0उ0नि0 राम सिंह अधिकारी
4- हे0का0 मनोज कुमार
5- का0 विजय भारद्वाज
6- का0 अनिल टम्टा

 

 

*भीमताल पुलिस ने एक फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

*एसपी नैनीताल/ क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्रा के मार्गदर्शन दीपशिखा अग्रवाल एसपी/ क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण तथा राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भीमताल के नेतृत्व में भीमताल पुलिस टीम द्वारा फौजदारी वाद संख्या 521/24 *धारा 138 एन0आई0 एक्ट में फरार अभियुक्त लईक अहमद निवासी अली बाग मोहल्ला सिद्दीकी मैरिज हॉल कब्रिस्तान के पास काशीपुर उधम सिंह नगर उम्र 58 वर्ष को दिनांक 23.01.2026 को काशीपुर से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

 

*पुलिस टीम*
1-अ0उ0नि0 गणेश सिंह राणा
2- का0 विरेन्द्र कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here