पुलिस ने जिले में घूम रहे 244 संदिग्धों का सत्यापन कराया, 286 होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों में चेकिंग

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

*एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में नैनीताल पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार”*

*अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर बरपा कहर*

*01 वारंटी अपराधी गिरफ्तार*

*244 संदिग्धों का सत्यापन, 10 लोगो के विरुद्ध BNSS में कार्यवाही*

*शांतिभंग करने वाले 60 असामाजिक तवों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही, 68 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान*

*रैश ड्राइविंग, ड्रंकन ड्राइविंग, गलत नंबर प्लेट, हूटर बजाने वाले 126 वाहनों पर कार्यवाही, 30 वाहन सीज, 09 गिरफ्तार*

*286 होटल, ढाबे इत्यादि की सघन चेकिंग*

 

जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी0सी0* के कड़े निर्देशानुसार संपूर्ण नैनीताल जिले में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की कमान *नोडल अधिकारी श्री मनोज कुमार कत्याल (पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी)* को सौंपी गई है।

*अभियान का मुख्य उद्देश्य*
इस विशेष अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को सक्रिय किया गया है। इसका मुख्य लक्ष्य वांछित अपराधियों, वारंटियों की धरपकड़, अवैध शराब व हथियारों की तस्करी रोकना और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना है।

📊 *कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण:*

अभियान के दौरान नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की गई है। जिस क्रम में *दिनांक 04.04.2026 से 12.04.2026 तक* पुलिस ने विभिन्न श्रेणियों में कड़ी कार्रवाई की है, जिसका विवरण निम्नवत है:

👉*अपराधियों पर प्रहार (गिरफ्तारी व जिला बदर):*
▫️वारंटी अपराधी: 01 गिरफ्तार।

👉 *सत्यापन एवं शांति व्यवस्था (BNSS/Police Act):*

▫️शांति भंग/असामाजिक तत्व: 60 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

▫️ *सत्यापन अभियान:*
कुल 244 संदिग्ध व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया गया।

▫️कानूनी कार्रवाई:– BNSS के तहत 04 लोगों के विरुद्ध तथा 68 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्यवाही की गई है।

👉 *यातायात एवं सड़क सुरक्षा (सड़क पर स्टंट और ड्रंकन ड्राइविंग):*

▫️रैश ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने और गलत नंबर प्लेट/हूटर वाले 126 वाहनों पर कार्रवाई।

▫️गंभीर उल्लंघन पर 30 वाहन सीज किए गए।

▫️संबंधित मामलों में 09 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

👉 होटल, ढाबा एवं सार्वजनिक स्थल चेकिंग:

▫️जनपद के कुल 286 होटल, ढाबों, पब और बार का औचक निरीक्षण किया गया ताकि किसी भी अनैतिक गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here