समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
*एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नशे में वाहन चलाने वालों पर काठगोदाम पुलिस का कड़ा प्रहार
*सघन चेकिंग अभियान के तहत वाहन सीज, चालक गिरफ्तार*
*प्रैस नोट*
जनपद नैनीताल में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा नशे में वाहन (ड्रंकन ड्राइविंग) करने वालों के विरुद्ध *डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल* के निर्देशानुसार नैनीताल पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में *श्री मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी* के कुशल पर्यवेक्षण तथा *श्री विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम* के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान में सख्त कार्रवाई की गई है।
*घटना का विवरण:*
ऑपरेशन प्रहार अभियान के दौरान दिनांक 04.04.2026 को थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी मल्ला काठगोदाम क्षेत्र के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान वाहन कार(मोटर कैब) संख्या:–UK 04 TC 0195 को रोककर जांच की गई, तो चालक अत्यधिक नशे की हालत में पाया गया।
*अभियुक्त का विवरण:*
निर्मल कुमार निवासी इंद्रानगर लालकुआं।
पुलिस कार्यवाही:
उक्त चालक द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर नशे में वाहन चलाकर जनमानस की सुरक्षा को खतरे में डालने के कारण, पुलिस टीम ने धारा 185/207 एमवी एक्ट (MV Act) के तहत तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज करते हुए चालक को गिरफ्तार किया गया।
*पुलिस टीम(थाना काठगोदाम):–*
▫️उ0नि0 दिलीप कुमार
▫️कांस्टेबल कारज सिंह
▫️कांस्टेबल प्रमोद कुमार



