एसएसपी ने अपराधियों पर कार्रवाई न करने वाले इस दरोगा को सस्पेंड किया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में एनडीपीएस के मामलों को हल्के में लेना दरोगा को भारी पड़ गया। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने दरोगा सादिक हुसैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दो तीन पूर्व एडीजी की ओर से एनडीपीएस पर कार्रवाई से संबंधित वीडियो क्रांफ्रेसिंग के जरिए बैठक की गई थी। इसी बैठक में उन्होंने नैनीताल लाइन में तैनात दरोगा सादिक हुसैन की एनडीपीएस पर कार्रवाई को कमजोर बताया। जिसके बाद उन्होंने एसएसपी को संबंधित दरोगा को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दरोगा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि दरोगा पहले से ही लाइन हाजिर भी चल रहा था। एसएसपी ने कहा कि होली के बाद समीक्षा बैठक भी की जाएगी। अगर जिस दरोगा का अपराध रोकने में शून्य योगदान होगा, उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here