कुमाऊं में यहां भालू की दहशत, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

https://youtu.be/IWUQAPWUstE?si=Qy455vft7NWcKaTJ

Advertisement

बागेश्वर जिले में कपकोट के भनार गांव में बुधवार को दो शावकों के साथ भालू दिखने से ग्रामीण दहशत में आ गए। उनकी चिंता तब और अधिक बढ़ गई जब वह रिहायशी इलाके की तरफ दौड़ने लगा। ग्रामीण ने होहल्ला कर उसे जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया। उन्होंने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने तथा भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। भनार गांव निवासी चंचल सिंह, दरपान सिंह ने बताया कि बुधवार को उनके गांव के जंगल में एक भालू दो शावकों के साथ दिखाई दिया। वह तेजी से गांव की ओर दौड़ रहे थे। उनके गांव की ओर आने से ग्रामीण दहशत में आ गए। उस वक्त गांव के ही कई लोग लकड़ी लेने तथा जानवरों को चुगाने के लिए जंगल गए थे। उन्हें अपने तथा अपने जानवरों की जान की चिंता सताने लगी। बाद में ग्रामीणों ने हो हल्ला कर उन्हें रिहायशी इलाके से जंगल की ओर भगाया। उन्होंने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। इधर वन रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि इन दिनों भालू धूप सेकने के लिए जंगल से निकलता है। ऐसे में ग्रामीणों को सजग रहना होगा। विभाग गांव में एक गश्ती टीम भेजे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement