समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले में बाघ और गुलदार की दहशत बढ़ती जा रही है। बीती आठ मार्च की रात बाघ घर की चहारदीवारी से जर्मन शेफर्ड को उठा ले गया। यह घटना काठगोदाम बयूरा क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों के अनुसार बीते कुछ दिनों से जंगल से लगे इस इलाके में बाघ की दहाड़ सुनाई दे रही है। हालांकि वन विभाग को इसकी सूचना अभी नहीं दी है।



