इस दिन मोटरसाइकिल से नहीं जा पाएंगे कैंची धाम, पुलिस ने लगाया प्रतिबंध

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

*नैनीताल/कैंची धाम क्षेत्र में विशेष यातायात प्रतिबंध लागू

*जनहित में महत्वपूर्ण सूचना*

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि *दिनांक 05.04.2026* को नैनीताल एवं कैंची धाम क्षेत्र में अत्यधिक यातायात दबाव की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु विशेष प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

*👉 निर्देश/प्रतिबंध निम्नानुसार हैं:

▪️हल्द्वानी-काठगोदाम, कालाढूंगी एवं खैरना से नैनीताल/भीमताल/कैंची धाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के दुपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

▪️यह प्रतिबंध *स्थानीय निवासियों के व्यक्तिगत दुपहिया वाहनों* एवं *आवश्यक सेवाओं* पर लागू नहीं होगा।

* पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से सहयोग की अपेक्षा की जाती है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु एवं सुरक्षित बनी रहे।*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here