पदाधिकारी व्यापारी और जनहित में करें कार्य, भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों का खुलकर विरोध करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गल्ला मण्डी के कार्यालय में सम्पन्न हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा ने कहा कि पदाधिकारी व्यापारियों के हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करे तभी व्यापारी समाज सुरक्षित रहेगा और व्यापार मंडल को मजबूती मिलेगी। आज शहर में व्याप्त जनहित की भी समस्याएं हे जिनको लेकर आम जनता काफी परेशान है। जनहित में भी आवाज उठाये और जो अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हे उनके खिलाफ मुखर होकर प्रदर्शन करे प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह ने 2026 मार्च तक संगठन के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसको सभी पदाधिकारियों ने स्वीकृत किया और संगठन की पूरे प्रदेश भर में मजबूती के लिए सुझाव दिये तथा होली मिलन कार्यक्रम को सफलता पूर्वक करवाने के लिए युवा पदाधिकारियों को बधाई दी क्योंकि होली मिलन कार्यक्रम से हल्द्वानी में आपसी एकजुटता को बल मिला है। बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह संयोजक धर्म यादव सह संयोजक देवेश अग्रवाल रणनीति सलाहकार दीपक माहेश्वरी प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल महामंत्री रिषभ पाठक जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज ट्रांसपोर्ट नगर प्रभारी अश्मित गुजराल युवा अध्यक्ष कुंदन रावत युवा महामंत्री ललित जायसवाल आदि पदाधिकारी उपस्थित थे‌।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here