समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बाइक सवार युवकों क युवती से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो रामपुर रोड का बताया जा रहा है। समाजसेवी विशाल वर्मा और पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने बताया कि बीते दिन रामपुर रोड क्षेत्र में लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है जिसमें दो युवक बाइक से युवती का पीछा करते हुए अश्लील कमेंट, छेड़खानी करते नज़र आ रहे जिसमें युवती द्वारा अपने फोन से कुछ मिनट का वीडियो बनाया गया है वीडियो में सुनाई दे रहा है युवक पागल हो गए है। युवक डालाकोठी कंपाउंड गये हैं। साथ ही युवती घबराई सी दिख रही हैं युवती का वीडियो सोशल मीडिया मै भी वायरल हो रहा है। उन्होंने नैनीताल एसएसपी डॉ.मंजुनाथ टीसी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व जल्द ही गिरफ्तारी की मांग की है।



