समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले में हल्द्वानी की डहरिया सीएमटी कालोनी में मकान की छत पर काम कर रहा श्रमिक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। आनन फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय शकील बृहस्पतिवार को सीएमटी में दोमंजिले मकान की छत पर काम कर रहा था। उसके हाथ में सरिया थी तभी वह वहां से गुजर रही बिजली लाइन की चपेट में आ गया और झुलसकर छत से गिर गया। चिकित्सकों के अनुसार वह 25 फीसदी झुलसा है। सूचना मिलते ही यूपीसीएल और पिटकुल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन उन्हें श्रमिक के बाबत जानकारी नहीं मिली।



