समाचार शगुन उत्तराखंड
हरिद्वार में भगवानपुर के बिनारसी गांव में संत रविदास जंयती की शोभायात्रा और भंडारे के बाद दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने अवैध हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। वहीं, बाद में खेत से एक शव भी मिला है, जिसकी लाठी से हमले में मौत की आशंका जताई गई है। भीड़ ने कई घंटे तक शव नहीं उठने दिया। भीड़ ने एक घर में आग लगा दी और दस घरों में तोड़फोड़ भी की। भीड़ को काबू पाने के लिए पीएसी बुलानी पड़ी। आरोपितों को हिरासत में लेने के दौरान आक्रोशित भीड़ ने हमले का भी प्रयास किया।



