व्यापार मंडल का विस्तार, इन्हें बनाया जिला उपाध्यक्ष

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

नवमनोनीत जिला उपाध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिला नैनीताल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता की संस्तुति पर जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है।  जिसमें हल्द्वानी के वरिष्ठ व्यापारी एवं पूर्व युवा अध्यक्ष हल्द्वानी अतुल प्रताप सिंह को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, संगठन मंत्री उपेंद्र कनवाल, प्रचारमंत्री संदीप सक्सेना, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल, युवा जिला महामंत्री शिव कपूर, महिला जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी, महामंत्री उर्वशी बोरा सहित व्यापारी प्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। नवमनोनीत जिला उपाध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह द्वारा संगठन हितों में कार्य करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here