समाचार शगुन उत्तराखंड
हरिद्वार में शादी समारोह के दौरान दुल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच मारपीट हो गई। बारातियों पर होटल में तोड़फोड़ का आरोप है। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब 20 लोग घायल हो गए। यह बारात
उत्तर प्रदेश के रामपुर से बहादराबाद आई थी। दुल्हन पक्ष के शादी से इंकार करने पर बारात लौटाई गई। वहीं तोड़फोड़ की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।